jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Ujjain Big News: ‘तेज रफ्तार कार का कहर’ एक गुमटी, दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पत्थर ने रोकी रफ्तार नही तो कई लोगो की चली जाती जान

Ujjain News: सोमवार सुबह सुबह प्रभात फेरी में जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उज्जैन-आगर मार्ग पर तहसील मुख्यालय के चौराहा पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी में जा रहे युवक विजयपाल सिंह पिता शंकर सिंह पवार निवासी घट्टिया को कार चालक (एमपी 09 जेड एम 2069) ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

- Install Android App -

कार चालक लगभग 200 मीटर से अधिक वाहनों व ठेला गाड़ी को अपनी चपेट में लेता हुआ मांगलिक भवन के सामने पत्थर आने पर रुका । घटनास्थल से थोड़ी आगे प्रभात फेरी जा रही थी। इस प्रभात फेरी में पांच सो लोग शामिल थे। गनीमत रही की पत्थर ने गाड़ी रोक ली नही तो कई लोगो की जान आज चली जाती। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो – घटना सुबह 6:30 बजे मुख्य चौराहे पर हुई। विजयपाल सिंह प्रभात फेरी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान आगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल का एक पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, राजेंद्रसिंह पवार को भी चोट लगी है।

मुकुल पुत्र राजेश सुनहरिया सोया प्लांट से काम कर घर लौट रहा था कि गाड़ी साइड में खड़ी कर रहा था कि कार चालक ने उसकी बाइक (एमपी 13 जेडए 8752) को जोरदार टक्कर मार दी युवक अलग हट गया नहीं तो चपेट मे आ जाता। कार ने दूध लेने वाले युवक की बाइक (एमपी 13 एफ क्यू 7717) को भी जोरदार टक्कर मारते हुए दो ठेले और एक गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर बड़ा पत्थर आने से कार रुक गई। कार में से लोगों ने खींचकर युवक को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर कार को जेसीबी की मदद से थाने पहुंचाया।