jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना का तीसरा चरण हो रहा है शुरू, हो चुकी घोषणा, जल्द देखें क्या करना होगा, अंतिम तारिक यह है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई है। जो महिलाओं के कल्याण के लिए एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती 28 जनवरी 2023 पर बुधनी में नर्मदा के पवित्र घाट से इस योजना की घोषणा की थी |

योजना का उद्देश्य –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा महिला सशक्तिकरण और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की राशि 5 वर्ष तक प्रदान की जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत सेकंड किस्त संभावित 1250 रुपए की दी जाएगी

योज़ना के लाभ –

  • ₹1000 की प्रतिमाह राशि
  • 5 वर्ष तक की अवधि
  • ₹60,000 की कुल राशि

योजना की पात्रता –

  • आयु 21 वर्ष से 59 वर्ष
  • निर्धारित दस्तावेज
  • स्थानीय मूल निवास प्रमाण पत्र
  • सरकारी कर्मचारी न होना
  • विवाहित महिला

आवश्यक दस्तावेज –

- Install Android App -

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन –

  • सचिव के पास से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र पंचायत में जमा करें।

लाडली बहना योजना के लाभ –

लाडली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। इसके अलावा, योजना से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

लाडली बहना योजना का महत्व –

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

(योजना से संबंधित जानकारी के लिए हैल्प लाइन नंबर : 0755-2700800)