jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

हंडिया : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Sumit Khatri, हंडिया : तहसील मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व का सामूहिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | भारत माता और मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन तथा माल्यार्पण किया गया | फिर समस्त अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया | इसके पूर्व विद्यार्थियों द्वारा ग्राम के मुख्य मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई | सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मंच पर आसीन जनप्रतिनिधियों सरपंच उपसरपंच एवं गणमान्यजनों का पुष्पाहार से स्वागत अभिनन्दन किया गया | तत्पश्चात सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया | 

- Install Android App -

जिसमें विद्यालयों के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत भाषण सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश कर सभी को आनन्दित किया गया | इन कार्यक्रमों की वेला में बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ और श्री राम दरबार की झांकी ने जमकर तालियां बटोरी | इस दौरान उपस्थित जनों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर सुन्दर प्रस्तुतियों के लिए बच्चों का उत्साह वर्धन करने हेतु पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान की | कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों सहित समस्त उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया गया।