jhankar
ब्रेकिंग
हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब...

Harda/Sirali: सड़क हादसे में सिराली थाना क्षेत्र के एक 30 वर्षीय युवक की गई जान, एक की हालत गंभीर

Harda sirali: जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम दीपगांव खुर्द निवासी एक युवक की बाइक अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया था जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम दीपगांव खुर्द में रहने वाला सुनील पिता नर्मदा प्रसाद कतिया उम्र 30 साल अपने साथी प्रमोद पिता धनसिंह के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरे की वजह से उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई।

इसके बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से सुनील की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया था। जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जबकि प्रमोद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इधर शनिवार दोपहर को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। वही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक सुनील की एक बेटी एक एक बेटा है।