ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बैतूल । जिले के मुलताई शहर मे मां ताप्ती का उदगम स्थानीय सरोवर से हुआ है। जिले के आठनेर ग्राम मेंआठनेर के ताप्ती झिरा स्थान पर ताप्ती नदी के जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय नारिको और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
21 जुलाई को मनाए जाने वाले ताप्ती जन्मोत्सव से पहले ताप्ती दिव्य सरोवर का सौंदर्यीकरण और कायाकल्प किया जा रहा है।
सफाई, घाट मरम्मत और लाइटिंग का काम जारी
सरोवर की गहराई से गाद निकालने, घाटों की मरम्मत, पेंटिंग और विद्युत लाइटिंग लगाने का कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अस्थायी टेंट और पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों की टीम दिन-रात सफाई में जुटी है।
धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
जन्मोत्सव के दिन सुबह मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, दीपदान और जलीय जंतुओं को आहार सामग्री अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन ने की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम
भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सरोवर के आसपास बैरिकेडिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से साफ-सफाई बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की है।

