हरदा / बैरागढ़ के पटाखा फेक्ट्री में 6 फरवरी को हुई अग्नि दुर्घटना में हुई क्षति की राशि पीडितों को दिलाये जाने हेतु नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए क्षति पूर्ति हेतु फेक्ट्री के संचालक राजेश पिता नंदलाल अग्रवाल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल के विरूद्ध मुआवजा की राशि वसूली के आदेश जारी किये हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा प्रकरण विधिवत दर्ज किया जाकर राजेश पिता नंदलाल अग्रवाल को 16 फरवरी 2024 तक राशि स्वयं जमा कराने हेतु मांग पत्र जारी किया गया। श्री अग्रवाल द्वारा राशि जमा न कराये जाने के कारण तहसीलदार हरदा को 17 फरवरी 2024 को उक्त की सम्पत्ति कुर्की/नीलामी की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। तहसीलदार द्वारा 17 फरवरी 2024 को 7 दिवस की समय सीमा देते हुए कुर्की/नीलामी की कार्यवाही प्रस्तावित की गई। श्री अग्रवाल की चल-अचल सम्पत्ति 26 फरवरी 2024 को कुर्क की जा कर नीलामी की कार्यवाही की जावेगी। इसी प्रकार सिराली एवं हंडिया में कार्यवाही प्रचलन में हैं।
अग्नि दुर्घटना से प्रभावित पीड़ितों की व्यवस्था आई.टी.आई. शिविर में जा कर प्रति दिन जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उनके दैनिक उपयोगी वस्तुएं, भोजन-पानी, रहन-सहन आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर श्री आदित्य सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पीड़ितों के साथ शिविर में रात्रि भोजन भी किया गया। इस दौरान पीड़ितों को जिला प्रशासन, रेडक्रास, रोगी कल्याण, एन.जी.टी. आदेश में पारित राशि, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि से अवगत कराते हुये समझाईश दी गई
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू
एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद
राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए
तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...
हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज...
आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है।
ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै...
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
