jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Harda News: सभी संस्थायें 15 दिवस में अपना फायर सेफ्टी ऑडिट करायें, कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग संचालकों को दिये निर्देश


हरदा :
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिले के उद्योग संचालकों व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होने बैठक में उद्योग संचालकों व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर उनसे समस्याएं व सुझाव प्राप्त किये। बैठक में सभी को निर्देशित किया कि सभी संस्थायें 15 दिवस में अपना फायर सेफ्टी ऑडिट करायें तथा अपने कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिलायें। उन्होने औद्योगिक क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिये स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मेन्टेनेंस के लिये बिजली बंद करने के पूर्व सूचना देने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिये संयुक्त टीम बनाकर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें।