मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। रेलवे यात्रा के दौरान हर बोगी में लिखा होता है कि अपने सामान की रक्षा स्वयं करे। एसी कोच में चोरी की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर सेंध लगाई है। शालीमार – कुर्ला एक्सप्रेस व हावड़ा-मुंबई मेल के एसी कोच में चोरों की गैंग ने तीन यात्रियों के सूटकेश बैग को पार कर गहने व नकद मिलाकर 11 लाख रुपये की चपत लगाई है।
रायपुर रेलवे स्टेशन केजीआरपी थाने में यात्रियों ने रिर्पोट दर्ज कराई। घटना रायगढ़ से बिलासपुर के बीच की बताई जा रही है। रायपुर जीआरपी ने अपराध दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर जीआरपी थाने को भेजी।
रायपुर जीआरपी के अनुसार रांची झारखंड निवासी मधुसुदन अग्रवाल शालीमार. कुर्ला एक्सप्रेस के ए. 1 कोच की बर्थ नंबर 39,31,1,3,4,12, व 06 परिवार के साथ राऊरकेला से रायपुर जा रहे थे। बिलासपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद सुबह 07.10 सुबह देखा तो सीट नंबर 31 के नीचे रखा उनका सूटकेश नदारद था। सूटकेश के अंदर कपडे, सोने की दो चूड़ी, एक हीरे का हार, हीरे की कान की बालियां व अंगूठी, सोने की एक चेन, कान की बाली, अंगुठी समेत छह लाख 10 हजार रुपये के गहने रखे थे। इस घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल टीटीई को दी।
इसी प्रकार दूसरी घटना शालीमार एक्सप्रेस की हैं जिसमें संजय कुमार चैधरी निवासी झारखंड कोच की बर्थ 38,40,41 और 42 अपने स्वजन के साथ टाटानगर से रायपुर के लिए यात्रा कर रहे थें उनके सामान बर्थ 37 के नीचे रखे हुए थे।इनके बैग में कपड़ो के साथ नगद 5 लाख रुपये थे। यात्री ने भी रायपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक
हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना
मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
