jhankar
ब्रेकिंग
दीपावली पर हरदा के बाजारों में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 5 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था दुर्गेश जाट हत्याकांड पर भी घमासान: विधायक दोगने और राहुल पटेल का कमल पटेल पर पलटवार, सार्वजनिक माफी... इंदौर में तिनका के खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत

MP Big News: मीरा वेयर हाउस पर गड़बड़झाला, 1316 बैग अवैध रूप से रखी मूंग की गई जब्त

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : तहसील की उपनगरी बानापुरा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में बने मीरा वेयर हाउस के संचालक सचिन मोदी के वेयरहाउस में शनिवार रात शासकीय चने की चोरी का मामला सामने आया था। दोपहर नर्मदापुरम जिले से आये कृषि विभाग के अधिकारीयों ने सर्वप्रथम बिंद्रा वेयर हाउस पहुंचे जहाँ वेयर हाउस को सील नहीं करने पर अधिकारीयों ने नाराजगी जताई तथा पंचनामा बनाया गया वही उसके बाद जिस वेयर हाउस में शासकीय चना रखा गया था उसकी सील खुलवा वहां रखी चने की बोरी की गिनती की गई। कृषि विभाग के उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ ने बताया की कलेक्टर नर्मदापुरम ने जांच के लिए टीम का गठन किया है जिसमे डीएसओ ज्योति जैन, उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ, डीएमओ देवेन्द्र यादव, वेयर हाउस के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा को रखा गया है।

MP big News: शासकीय चने की मीरा वेयर हाउस से हो रही थी चोरी, प्रशासन ने किया वेयर हाउस सील संचालक मोदी लेनदेन कर मामला दबाने की कर रहा था कोशिश

हमारे द्वारा वेयर हाउस में जांच की जा रही है अब तक हुई जांच में सकन्ध भंडारित है उसकी गिनती की गई है हमारी गिनती से वेयर हाउस संचालक संतुष्ट नहीं है तो हमने उनसे भी गिनती करने को कहा गया है। चना सकन्ध के अतिरिक्त अवैध रूप से लगभग 1316 बैग मूंग की पाई गई है जिसकी जब्ती वेयर हाउस के जिला प्रबन्धक के द्वारा की गई है और संचालक के सुपुर्दगी में दी गई है।

- Install Android App -

अभी वेयर हाउस की जांच होने के बाद पुलिस अभिरक्षा में खड़े हुए ट्रक में रखी चने के बोरियों की भी जांच की जायेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
आपको बता दें की मीरा वेयर हाउस से शनिवार रात शासकीय चने से भरे दो ट्रक प्रशासन ने जब्त कर सिवनी मालवा थाने में खड़े करवाये गए थे। साथ ही वेयर हाउस सहित वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय को भी कलेक्टर नर्मदापुरम के आदेश पर सील कर दिया गया था।

________________________________

यह भी पढ़े –