jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

MP Big News: मीरा वेयर हाउस पर गड़बड़झाला, 1316 बैग अवैध रूप से रखी मूंग की गई जब्त

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : तहसील की उपनगरी बानापुरा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में बने मीरा वेयर हाउस के संचालक सचिन मोदी के वेयरहाउस में शनिवार रात शासकीय चने की चोरी का मामला सामने आया था। दोपहर नर्मदापुरम जिले से आये कृषि विभाग के अधिकारीयों ने सर्वप्रथम बिंद्रा वेयर हाउस पहुंचे जहाँ वेयर हाउस को सील नहीं करने पर अधिकारीयों ने नाराजगी जताई तथा पंचनामा बनाया गया वही उसके बाद जिस वेयर हाउस में शासकीय चना रखा गया था उसकी सील खुलवा वहां रखी चने की बोरी की गिनती की गई। कृषि विभाग के उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ ने बताया की कलेक्टर नर्मदापुरम ने जांच के लिए टीम का गठन किया है जिसमे डीएसओ ज्योति जैन, उपसंचालक कृषि जे आर हेडाऊ, डीएमओ देवेन्द्र यादव, वेयर हाउस के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा को रखा गया है।

MP big News: शासकीय चने की मीरा वेयर हाउस से हो रही थी चोरी, प्रशासन ने किया वेयर हाउस सील संचालक मोदी लेनदेन कर मामला दबाने की कर रहा था कोशिश

हमारे द्वारा वेयर हाउस में जांच की जा रही है अब तक हुई जांच में सकन्ध भंडारित है उसकी गिनती की गई है हमारी गिनती से वेयर हाउस संचालक संतुष्ट नहीं है तो हमने उनसे भी गिनती करने को कहा गया है। चना सकन्ध के अतिरिक्त अवैध रूप से लगभग 1316 बैग मूंग की पाई गई है जिसकी जब्ती वेयर हाउस के जिला प्रबन्धक के द्वारा की गई है और संचालक के सुपुर्दगी में दी गई है।

- Install Android App -

अभी वेयर हाउस की जांच होने के बाद पुलिस अभिरक्षा में खड़े हुए ट्रक में रखी चने के बोरियों की भी जांच की जायेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
आपको बता दें की मीरा वेयर हाउस से शनिवार रात शासकीय चने से भरे दो ट्रक प्रशासन ने जब्त कर सिवनी मालवा थाने में खड़े करवाये गए थे। साथ ही वेयर हाउस सहित वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय को भी कलेक्टर नर्मदापुरम के आदेश पर सील कर दिया गया था।

________________________________

यह भी पढ़े –