ब्रेकिंग
हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हंडिया:आज भगवान रिद्धनाथ की नगरी में पहुंचेगी पंचक्रोशी यात्रा,जगह जगह होगा स्वागत

लगभग 10 से 12 हजार पंचक्रोशी यात्रियों के पहुंचने का अनुमान,,

- Install Android App -

हंडिया।हर हर महादेव और नर्मदे हर के जयकारों के साथ नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा आज धार्मिक नगरी हंडिया में पहुंचेगी।इस दौरान यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।इधर पंचक्रोशी यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचक्रोशी यात्रियों के लिए स्वल्पाहार व आहार की व्यवस्था का इंतेजाम नगर सहित यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर किया गया है।सूत्रों की मानें तो करीब 10 से 12 हजार यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं के द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी यात्रियों के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।यात्रीगण आज मां नर्मदा को नौकाओं के माध्यम से पार कर हरदा जिले में प्रवेश करेंगे और आज शाम तक समस्त श्रद्धालु हंडिया पहुंचेंगे।जहां पर यात्रियों द्वारा रात्रि विश्राम कर भजन कीर्तन किया जाएगा।और फिर शुक्रवार अल सुबह से यात्रियों द्वारा नर्मदा स्नान किया जाएगा स्नान उपरांत यात्री भगवान रिद्धनाथ महादेव का जल अभिषेक कर यात्रा के तीसरे पड़ाव ऋषि उच्चै श्रवा तपोस्थली ग्राम ऊंचान घाट पहुंचेंगे।