jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda Big News: बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी कर्मचारी, अवकाश पर लगा प्रतिबंध

लोकसभा निर्वाचन के लिये सभी कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य घोषित –

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य घोषित कर दी है तथा विशेष परिस्थिति को छोड़कर अधिकारी कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बीमार होने की स्थिति में जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण-पत्र संलग्न कर आवेदन प्रस्तुत करेंगे। प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के मामले में स्वयं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति स्वीकृत करेंगे। जबकि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मामले में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवकाश स्वीकृत कर मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देंगे।