jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरदा : हरदा जिले के पहले आकाशवाणी ग्रेडेड कलाकार बने सुमित शर्मा, प्रसार भारती ने किया इनके गायन को अनुमोदित ।

हरदा : हरदा जिले के इतिहास में आकाशवाणी के पहले ग्रेडेड कलाकार बने सुमित शर्मा। सुमित शर्मा ने अपने गायन के दम पर देश में हरदा का नाम उज्ज्वल किया है। हाल ही में आकाशवाणी भोपाल ने सुमित शर्मा के निमाड़ी लोकगायन शैली का स्वर परीक्षण किया और स्वर माधुर्य एवं लोकगायन के नियमों को देखते हुए इन्हें बी ग्रेड प्रदान किया गया। यह स्वर परीक्षण बहुत ही गोपनीय तरीके से होता है । स्थानीय स्वर परीक्षण समिती को प्रतिभागी का केवल अनुक्रमांक ही बताया जाता है , कलाकार की पहचान गोपनीय रखी जाती है। अब इनके गायन के प्रसारण पर केंद्र इन्हें निर्धारित राशी प्रति रिकार्डिंग प्रदान करेगा। इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –