jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Crime News : कलयुगी बेटे बेटी ने ली पिता की जान, मकान टैक्स जमा करने को लेकर की थी मारपीट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर।  हर माता पिता अपने बच्चों के पालन पोषण और अच्छे संस्कार के लिए रात दिन मेंहनत करते है मगर आज की आधुनिक शिक्षा बच्चों को माता पिता के प्रति सम्मान को कम कर रही हैं और स्थिति बद से ब दतर होती जा रही है। जहां आज बेटा बेटी अपने माता पिता को गालियां देते उन पर हाथ उठाते हैं। यहां तक की उन्हे मौत की नींद सुला देते है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में सामने आया जहां मकान का टैक्स नही जमा करने के कारण बेटा बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी पुलिस ने दोनो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष की हत्या में उनका बेटा सुरेश विश्वकर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा आरोपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिरफतार एवं जांच कर दोनो को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रामकुमार लकड़ी लेने के लिए घर से निकल ही रहे थे कि तभी पूजा और सुरेश अपने अपने कमरे से निकले और 80 हजार रुपये मकान टैक्स जमा करने की बात करने लगे तो रामकुमार ने कहा कि मै कोई काम धंधा थोड़े ही करता हूं। टैक्स कैसे जमा करुंगा।इस पर सुरेश और पूजा ने रामकुमार का हाथ पकड़कर मारपीट की उनके पेट और गुप्तांग पर वार किया। रामकुमार वहीं सीसी सड़क पर गिर गए उनकी मौत हो गई।
प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16.17 मार्च की रात मकान टैक्‍स पटाने के नाम पर बेटा सुरेश विश्वकर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा दोनों मिलकर रामकुमार विश्वकर्मा से झगड़ा की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।