Harda Big news: विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला, मामला हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी,
हरदा। शहर के एक मोहल्ले में अज्ञात कारणों से एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार
कुसुमकुंज कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली पूजा पति नीलेश कतिया (30) का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव फांसी के फंदे से उतारकर
एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। जहा डॉक्टरों ने पोस्ट मार्डम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला का पति नीलेश प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। वह रोज की तरह अपने काम के लिए सुबह से घर से निकल गया था। घटना आज सुबह की है।
महिला ने ऐसा कदम क्यो उठाया ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। मृतिका की एक ढाई साल कि बेटी भी है। जो घर के अंदर से रही थी।
बताया जाता है कि रविवार को ही महिला नर्मदापुरम मायके से हरदा आई थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।