jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न विशेष लोक अदालत से 14 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, 36.37 लाख की राशि दिलाई गई रायपुर: संजय नगर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जहर खाने से मौत, बैंक कर्ज को लेकर विवाद की बात एक... आज का दिन भारत के लिए खास : पीएम मोदी ने श्रीहरिकोटा से 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम... बैतूल: आरपीएफ जवान की सजगता से टली बड़ी दुर्घटना, युवक की बची जान ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक का... 28 जून से सोनम वांगचुक कर रहे विरोध प्रदर्शन आज पुलिस ने हटाया

Bhopal News: मप्र कांग्रेस ने लोगों से चुनाव के लिए एक वोट और एक नोट देने की अपील की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। राजनीति भी क्या क्या रंग दिखलाती है। आयकर विभाग द्वारा जब से कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर करोड़ो रुपये का नोटिस वसूली के लिए भेजा है। इसके विरोध में मप्र कांग्रेस नेता सड़क पर उतर आए है। शहर में उन्होने अनूठा प्रदर्शन किया है। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहा पहुंचे और लोगों से चुनाव के लिए एक वोट, एक नोट देने की अपील की।
पटवारी सहित भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भी ठेले संचालकों व दुकान मालिकों से चंदा मांगा। पटवारी ने पहली बार नींबू पानी पिलाने वाले से 10 रुपये का चंदा लिया। इसके बाद न्यू मार्केट में जगह.जगह लगे खाद्य पदार्थों दुकान संचालकों से से चंदा मांग रहे हैं। उन्हें कोई 10 तो कोई 20, 50 रुपये चंदा दे रहे हैं। कांग्रेसियों के साथ न्यू मार्केट के कुछ कांग्रेस समर्थक व्यापारी भी इस मुहिम में शामिल हुए और चंदा एकत्र किया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर कांग्रेसियों व अन्य पार्टियों के नेताओं के घर ईडीए सीबीआइ भेज दी जाती हैं। कभी भाजपा के नेताओं घर ये एजेंसियों क्यों नहीं जाती हैं