jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

दिल्ली: कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन के लिए भेजा जेल, ईडी ने कहा नही कर रहे जांच में सहयोग

‘पीएम जो कर रहे हैं, वह देश के लिए अच्छा नहीं है-केजरीवाल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। देश के इतिहास में यह पहला वाक्या है जब किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफतार किया गया है। दिल्ली शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां 28 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया गया था। 28 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।इस दौरान केजरीवाल ईडी दफ्तर के लॉकअप में थे।ज्ञात हो कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ाई थी, जो आज खत्म हो गई।

केजरीवाल जांच में सहयोग नही कर रहे
आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने अरविंद केजरी को न्यायिक हिरासत में लेने मांग करते बताया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नही कर रहे है।न्यायिक हिरासत का मतलब सीधा तिहाड़ जेल जाना है। इधर सुनवाई के दौरान केजरीवाल की पत्नि सुनीता भी उपस्थित रही उनका कहना था कि केजरीवाल कोई बड़ा खुलासा करेंगे मगर ऐसा कुछ भी नही हुआ। केजरीवाल भी वही बोले जो उनके वकील ने कहा था।

- Install Android App -

3 अप्रेल को फिर होगी सुनवाई

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख भी किया है। उनका तर्क है कि जांच एजेंसी ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। सुनवाई 3 अप्रैल को फिर शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आज राउज एवेन्यू कोर्ट पेशी थी| कोर्ट जाने से पहले दिल्ली के सीएम ने मीडिया के सामने कहा कि ‘पीएम जो कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है|