jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

बड़ी ख़बर हंडिया : ग्राम रेलवा में चल रही सट्टे की दुकान, मकड़ाई एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने खेला सट्टा किया अड्डे का पर्दाफाश

हंडिया : हंडिया थाने के ग्राम रेलवा में महुए के पेड़ के नीचे सट्टे की दुकान खुल गई। सूत्रों कि माने तो हरदा का एक खाईवाल ग्रामीण क्षेत्रो में कई जगह एजेंट बनाकर सट्टे की दुकान चला रहा। मंगलवार को मकड़ाई एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने डमी ग्राहक बनकर सट्टे खाईवाल के अड्डे का पर्दाफाश किया। जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के द्वारा लगातार थाना प्रभारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गये है।

- Install Android App -

वही थाना क्षेत्र में कई जगह पुलिस कार्यवाही भी कर रही है। लेकिन अब सट्टा खाईवाल पुलिस को चकमा देकर ग्रामीण क्षेत्रो में सट्टा बाजार लगाकर भोले भाले गरीब लोगो को लूट रहा है। रातों रात अमीर बनने के चक्कर में चार सो तारा डे, तारा नाईट,कल्याण डे, कल्याण नाईट का खेल खेला जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के कई परिवार बर्बाद हो रहे।
यहां सट्टा खाईवाल चार शो में लाखो के बारे न्यारे कर खुलेआम अपनी दुकान चला रहा। ग्रामीण क्षेत्रो से लगातार सट्टे की ख़बर आ रही थी। कुछ लोग इन लोगो से परेशान भी है। लेकिन खुलकर बोलने कि हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। सच्चाई जानने मकड़ाई एक्सप्रेस के रिपोर्टर सुमित खत्री ने स्वयं जाकर मज़दूर बनकर 95 नंबर पर 50 रुपए की जोड़ी लगाकर सट्टा खेला। ओर इस खेल का पर्दाफाश किया । वही देखना होगा कि हडिया पुलिस रेलवा जाकर कब इस खाईवाल के विरुद्ध कार्यवाही करेगी।