jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

Bhopal Crime News: होटल के कमरे निर्वस्त्र में मिला युवती का शव पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर के पाश इलाके की एक होटल में युवती की हत्या का मामला सामने आया
है। युवती का शव होटल के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र में .स्क्वायर नामक होटल के एक कमरे में पुलिस को निर्वस्त्र अवस्था में युवती का शव मिला है। पुलिस को पता चला है कि दोपहर के समय यह युवती एक युवक साथ आई थी। इसके बाद युवक चला गया था। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया है।
स्क्वायर होटल के उस कमरे को पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया। प्रथम दृष्टया युवती की उम्र करीब 26-27 बताई जा रही है उसके शरीर पर चोट के निशान भी है। जिससे लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई है।पुलिस को युवती का नाम पता चला है।उसके घर का पता किया जा रहा है। पुलिस ने उस युवक को भी गिरफतार कर लिया है। जो युवती को होटल अपने साथ लाया था। उसका नाम पीके पांडे बताया जा रहा। युवक पर पहले से ही छेड़खानी, दुष्कर्म समेत कई मामलें महिला अपराध के दर्ज हैं।

- Install Android App -

पुलिस को उक्त होटल में अवैध गतिविधिया संचालित होने की बात पता चली है दूसरा आरोपी युवक इसी होटल में अलग अलग लड़कियो के साथ आता रहा है। अब पुलिस सभी तथ्यों को साथ रखकर जांच कर रही है। होटल और युवक से जुडे़ हर पहलू पर अपनी जांच कर रही है।