ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

Harda: चार दिवसीय मनेगा परशुराम जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,दायित्व सौंपे।

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार शाम को कान्यकुब्ज ब्राह्मण धर्मशाला में हुई।बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की।बैठक की शुरुआत शांति पाठ से हुई। इस दौरान परशुराम जन्मोत्सव विषय पर चर्चा हुई।

इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने जिले की सभी इकाइयों से पधारे घटक अध्यक्षों का स्वागत किया।महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव चार दिवसीय होगा।इस दौरान 8 मई को महिला संगठन की विभिन्न प्रतियोगिता,9 मई को किशोरी बालिका कार्यक्रम वहीं युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर,10 मई को दयोदय गौशाला में गोधूली बेला में गौ पूजन होगा।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि 11 मई को शाम 5 बजे से मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।इस दौरान सह संयोजक नितेश बादर ने सभी सदस्यों को दायित्व सौंपे।बैठक में बैठक के दौरान संरक्षक मनोहरलाल शर्मा,अध्यक्ष राजेश पाराशर,कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी ,लोकेश शर्मा,कोषाध्यक्ष गजानंद डाले,दीप उपाध्याय,युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया,सचिव अदिति गुरु, ने अपने विचार रखे।बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।अंत में आभार पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने व्यक्त किया।

बैठक में इकाई अध्यक्षों को आमंत्रण कार्ड दिए गए।बैठक में इस दौरान मदनलाल दुबे,संतोष बाजपेयी रहटगांव,शरण तिवारी हंडिया,मनीष तिवारी खिरकिया,किशोर शुक्ला,गोविंद व्यास अरुण तिवारी,हरिमोहन शर्मा,अतुल शुक्ल,संदीप स्वामी,उत्तम तेनगुरिया,परशुराम सेना जिलाध्यक्ष अमन दुबे,युवा इकाई सचिव अमित दुबे ,गुड्डू शर्मा,राज शर्मा,रजत त्याजी ,सुदीप मंडलोई,नवीन शर्मा,विवेक पाराशर,शुभम शर्मा,आलोक पिपलोनिया,सहित समाज जन उपस्थित रहे।