jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

BIG Breking News: जमीन के मामलें में कलेक्टर और पटवारी ने की थी 25 लाख रुपये की मांग, कलेक्टर के घर छापामारी

जिला का मुखिया अगर आमजन से रिश्वत मांगे तो फिर अधीनस्थ कर्मचारियों के क्या वारे न्यारे होते होंगे।फरियादी ने जमीन के मामले में कलेक्टर और पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर।कलेक्टर और पटवारी द्वारा एक जमीन के मामले में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने पर फरियादी द्वारा शिकायत की जाने पर एसीबी अधिकारियों ने कलेक्टर निवास पर छापामारी की।

जमीन की हेराफेरी में 25 लाख रुपए की रिश्वत 

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार राजस्थान में जमीन की हेराफेरी में कथित तौर पर 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में दूदू जिला राजस्व अधिकारी कलेक्टर और एक ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारी के आवास पर राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने छापेमारी की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने रिश्वत के रूप में 25 लाख रुपए की मांग की थी। फरियादी की शिकायत के आधार पर एसीबी अधिकारियों ने कलेक्टर निवास पर छापेमारी की है।

15 लाख रुपये का भुगतान कर दो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप महानिरीक्षक रवि ने कहा कि फरियादी ने शिकायत की थी कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने जमीन हेरफेर मामले में फरियादी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए 25 लाख रुपए की मांग रखी थी। फरियादी ने बोला इतने रुपये उसके पास नही है तो उसे आश्वासन दिया गया कि अगर वह 15 लाख रुपये का भुगतान कर दो तो कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद फरियादी एक रिकार्डिंग लाकेट पहनकर कलेक्टर से मिलने उनके बंगले पर पहुंचा कलेक्टर ढाका ने करीब 7.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। फरियादी के पास रिकॉर्डिंग में पूरा मामला साफ हो गया।

source – एजेंसी