jhankar
ब्रेकिंग
शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा

Harda News: वार्ड क्रमांक 31 का समाधान जल्द करें प्रशासन – ओम पटेल

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हरदा जिला मुख्यालय के वार्ड-31 के बैरागढ में मगरधा रोड पर रहने वाली महिलाओं ने अपने मकान को बचाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुचकर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल को ज्ञापन सौंपकर उनके मकानों को टूटने से बचाने के लिए मदद मांगी थी। महिलाओं का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क चौड़ी करने के नाम पर उनके घरों को अतिक्रमण में बताकर तोड़ा जा रहा है, जबकि यहां कई परिवार सालों से रहते आए है। उन्हें पीएम आवास की राशि से बनाए गए ग्यारह मकानों को बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है, जो कि उनके मेहनत से बनाए गए हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें परिवारों के साथ शासकीय कार्य में कोई बाधा नहीं चाहिए और प्रशासन उनके रहने का इंतजाम करें। डिप्टी कलेक्टर बघेल ने इस मामले को लेकर महिलाओं से ज्ञापन मिला है और उनकी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

- Install Android App -

यदि जिला प्रशासन द्वारा उक्त समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी लोकहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान निकाल कर लोगो को राहत दी जाए ।