jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Handia News: ‘लापरवाही’ हंडिया में नियमों के विपरित हो रही पेट्रोल की अबैध बिक्री, शायद बड़ी घटना घटित होने की रास्ता देख रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी

सुमित खत्री, हंडिया : हंडिया में दो पेट्रोल पंप है। बावजूद इसके तहसील मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में अनेक छोटी बड़ी दुकानों पर अवैध तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा है। और तो और ये पेट्रोल बोतलों में भरकर दुकानों के सामने लटका दिया जाता है। और वाहन चालक बाहर पेट्रोल की इन बोतलों देखकर पेट्रोल भरवाने पहुंच जाते हैं। पेट्रोल के इस अवैध कारोबार पर न जाने प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। चंद पैसों की लालच में इन लालचियों के कारण कभी भी बहुत ही गंभीर हादसा हो सकता है। इसकी जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सब जानते हैं कि हंडिया बस स्टैंड के पास एक किराने की दुकान की आड़ में पेट्रोल खुलेआम बिक रहा है। इतना ही नहीं मिलावटी पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब होने की संभावना भी होती है। अबैध पेट्रोल के इन दुकानदारों द्वारा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल खरीदकर उन्हें बोतलों में भर कर रखा जाता है। अधिक पैसा कमाने के लिए पेट्रोल में मिलावट भी की जाती है। रास्ते में अचानक पेट्रोल खत्म हो जाने की मजबूरी में बाइक सवारों को इन दुकानदारों से पेट्रोल खरीदने की मजबूरी का बखूबी फायदा उठा पेट्रोल के इन अबैध विक्रेताओं के द्वारा अधिक मूल्य लेकर भी मिलावटी पेट्रोल दिया जाता है। जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ ही बाइक के इंजन के चौपट होने का खतरा भी मोल लेना पड़ रहा है। जग जाहिर है कि हंडिया के बस स्टैंड पर एक किराने की दुकान की आड़ में सालों से पेट्रोल बिक रहा है इसके अलावा प्रत्येक गांव तथा चौक चौराहों पर पेट्रोल की अवैध ढंग से बिक्री की जा रही है।सड़क किनारे बोतलों में बिक रहे अबैध पेट्रोल जैसे ज्वलनशील बारूद से भी ज्यादा खतरनाक पदार्थ का रख रखाव भी उचित नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि अबैध पेट्रोल की बिक्री को होते देख प्रशासन के अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं।जिससे बाइक सवारों को आर्थिक नुकसान के साथ ही पेट्रोल के स्टाक से आगजनी की घटना के होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन शायद जिम्मेदार अधिकारी हरदा के बम ब्लास्ट जैसी बड़ी घटना घटित होने की रास्ता देख रहे हैं। कुल मिलाकर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मानकों के विपरीत हो रही पेट्रोल की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

इंदौर बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंफर ने दो लोगो को कुचला, फिर घर में जा घुसा, चाचा भतीजे की मौत, गांव में मातम छाया,

Bakri Palan Loan Yojana 2024: सरकार दे रही इन पशु पालकों को 50 लाख तक का लोन, ऐसे करे इस योजना ऑनलाइन आवेदन

- Install Android App -

Makdai Express 24 Social Media Handles