ब्रेकिंग
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे

Harda Mousum : हरदा में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री पहुंचेगा

शुक्रवार 24 मई को  सबसे ज्यादा गर्म दिन  46 डिग्री तापमान जाने की संभावना 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। वर्तमान मे भीषण गर्मी का दौर जारी है। ऐसा लगता है जैसे कि आसमान आग उगल रहा है।जिले का अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री सैल्सियस पर पहुंचने की कगार पर है। स्थिति गंभीर बनती जा रही है। आमजन को मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए सावधान रहने की आवश्यकता है।

- Install Android App -

आने वाले 5 दिनों मे कैसा रहेगा मौसम, शुक्रवार 24 मई को  सबसे ज्यादा गर्म दिन

आज 21 मई मंगलवार को दिन भर धूप तेज रहेगी ओर अधिकतम तापमान 44 डिग्री होगा।दोपहर 12 बजे तक 41 डिग्री और समय के बढ़ने के हिसाब हर घंटे तापमान बढ़ता जायेगा जो जो दोपहर 4से 5.30 बजे के बीच 44 डिग्री तक जाने की संभावना हैं। इसके बाद धीरे धीरे तापमान में कमी आयेगी।

इसी प्रकार 22 मई को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। 23 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री होगा। गुरुवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहेगा|  शुक्रवार 24 मई को माह का सबसे ज्यादा गर्म दिन बताया जा रहा हैं। इस दिन अधिकतम 46 डिग्री तापमान जाने की संभावना बताई जा रही है। शनिवार को यही स्थिति बनी रहेगी तापमान हलांकि कम होगा मगर गर्मी उमस बरकरार रहेगी।