jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

BIG News :दिल्ली और पंजाब सरकार ने गर्मी के तेवर देख 30 जून तक स्कूल बंद रहने का लिया फैसला, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार मप्र सहित कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का असर


दिल्ली और पंजाब सरकार ने गर्मी के तेवर देख 30 जून तक स्कूल बंद रहने का लिया फैसला

मकडाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। इस समय पूरे देश में प्रचंड गर्मी का असर है।दिल्ली से लेकर यूपी,बिहार,मप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली सहित आस पास के क्षेत्रों में भी इस भयंकर गर्मी से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी लोग काफी परेशान हैं।

लू के हालात बने तापमान 45 तक जायेगा

- Install Android App -

तापमान हर दिन एक नया रिकार्ड बन रहा है। बिहार यूपी और दिल्ली में लू के थपेड़ों का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब और बिहार में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

45 दिन रहेगें स्कूल बंद जारी किया आदेश

आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू का प्रकोप चलता रहेगा इससे और भीषण गर्मी रहेगी लोगो की परेशानी को देखते हुए सरकार ने 45 दिनों की स्कूल छुटटी दे दी है। सरकार ने 20 मई ;सोमवार को सभी प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया है। अब छात्रों को स्कूल सीधे जुलाई महीने में आना होगा। बढ़ रहे तापमान को देख  दिल्ली और पंजाब सरकार ने फैसला लिया है। मौसम में अचानक बदलाव और हीटवेव के अलर्ट के कारण स्कूलों को तुरंत बंद करने का निर्णय लिया गया। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में बच्चों की सेहत को खतरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है