jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Harda News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

हरदा : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिला चिकित्सालय हरदा में शुक्रवार को रैली, हस्ताक्षर अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बच्चों को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाने एवं तम्बाकू के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि तम्बाकू का उपयोग न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यावरण और फसल उत्पादन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। तम्बाकू सेवन के कारण फेंफडों की गंभीर बीमारी, मधुमेह, स्ट्रोक, टीबी, अंधापन, नपुंसकता और कैंसर जैसे घातक रोग हो सकते है। उन्होने कहा कि हम सभी को अपने जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिला चिकित्सालय हरदा में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डॉ. राजेश सतीजा ने उपस्थित पैरामेडिकल स्टाफ एवं नागरिकों को तम्बाकू के सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. मानू चौरे, डॉ. प्रियंका छारी, डॉ. आयूषी गुप्ता, नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण डॉ. पीयूस दोगने सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।