jhankar
ब्रेकिंग
मिर्जापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में फैली सनसनी ग्राम झाड़बीड़ा में किसान चौपाल आयोजित, किसानों को रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन एवं नरवाई नियंत्रण की ... अंतिम छोर तक पानी और किसानों को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश विद्युत विकास का नया सवेरा, हरदा बना प्रदेश का आईएसओ सबस्टेशन हब’ तरुणोदय भारत में युवा लेंगे भारत के परम वैभव का संकल्प : विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु कंट्रोल रूम स्थापित जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें राजस्व अधिकारी - कलेक्टर खिरकिया मंडी में प्रवेश पर्ची के नाम पर किसान से 200 रुपये की वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बा... नर्मदापुरम में शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण का आरोप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Harda News: मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन 5 जून तक, मूंग पंजीयन के लिये बनाये गये 49 पंजीयन केन्द्र


हरदा :
विपणन वर्ष 2024-25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये 5 जून तक पंजीयन किये जायेंगे। उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन के लिये 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। इनमें हरदा तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, भुवनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर, अबगांवखुर्द, बालागांव, मोहनपुर एवं विपणन सेवा सहकारी समिति हरदा शामिल है। इसी प्रकार हंडिया तहसील के अंतर्गत नीमगांव, पीपलघटा, सोनतलाई, अबगांवकला, धनगांव, हंडिया, खेड़ा, मांगरूल तथा नांदरा, खिरकिया तहसील के अंतर्गत छीपावड, मांदला, मोरगढी, चारूवा, खमलाय, धनवाडा, टेमलाबाडी, बांरगा व मुहाल पंजीयन केन्द्र शामिल है।
उपसंचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा सिराली तहसील के बैडियाकला, सिराली, पीपल्या मकडाई, रहटाकलां, दीपगांवकला, सोमगांवकला व जूनापानी, टिमरनी तहसील के पोखरनी, छिदगांवमेल, करताना, बाजनियां, गोदागांवकला, रून्दलाय, तजपुरा व गोदागांवखुर्द तथा रहटगांव तहसील के रहटगांव, टेमागांव, आलमपुर, रवांग, राजाबरारी व सोडलपुर को भी पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। श्री यादव ने किसानों से अपील की है कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के पंजीयन के लिये पंजीयन केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., बैंक पास बुक, ओ.टी.पी. के लिये मोबाइल के साथ उपस्थित होकर, समयावधि में अपना पंजीयन करा लेवें। यदि किसान भाई द्वारा खोट अथवा सिकमी पर कृषि भूमि ली गई है तो 500 रूपये के स्टाम्प पर खोटनामा लेकर उपस्थित होवें।