jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

MP Breking News : राजगढ़ ट्रैक्टर – ट्राली हादसे में 13 शवों को राजस्थान ले जाने की तैयारी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं सीएम यादव ने दुर्घटना पर दुःख जताया है

जिला कलेक्टर एसपी अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद

- Install Android App -

सोमवार की सुबह राजस्थान मनोहरथना विधायक पहुंचे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़। रविवार की रात करीब 9.30 बजे बारातियो से भरी एक ट्रैक्टर .ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 30-35 सवारी दब गई थी। इस दुर्घटना में 13 लोगो की मौत हो गई। बाकी उपचार भोपाल और राजगढ़ में चल रहा है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं, हर संभव मदद की जा रही है। घायलों का बेहतर तरीके से उपचार किया जा रहा है।
विवाह की खुशियां बदली मातम में
यह हादसा बहुत ही दर्दनाक था राजस्थान की बारात लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली जिसमें बधाई के गीत गाए जा रहे थे हर एक बाराती शादी में शामिल होने की खुशी में था। मप्र की सीमा में प्रवेश करने के बाद पलट गई जिसमें 13 बारातियों की मौत हो गई। राजस्थान के सहरिया आदिवासी समाज की बारात थी यह बिना मुहुर्त के अपनी परंपरा के अनुसार ब्याह शादी करते है।

मृतको के परिजन पहुंचे अस्पताल
सोमवार की सुबह राजस्थान मनोहरथना विधायक पहुंचे। अब इन मृतकों के परिजन राजगढ़ जिला अस्पताल भी भारी मात्रा में एकत्रित हो गए है।शवों को अपने गांव ले जाने की तैयारियां चल रही है।