jhankar
ब्रेकिंग
किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद!

MP News: ‘राजगढ़ हादसा’ बारात से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ : राजस्थान से बारात लेकर जिले के कुलामपुरा आ रही बारात की ट्रैक्टर-ट्राली पिपलोदी के पास पलट गई। ट्राली में बैठे 20-25 बाराती दब गए लोगो की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को देर रात तक अस्पताल भेजा जाता रहा है।

- Install Android App -

दुर्घटना में 13 लोगो की मौत –

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के छीपाबडोद थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा से जिले के ग्राम कुलामपुरा में बारात लेकर ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इधर रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मप्र की सीमा में पहुंची वहां पर सड़क किनारें अनियंत्रित होकर पलट गई। बारातियों – महिला पुरुष बच्चे वाहन के नीचे दब गए। बारातियों की चीख पुकार के बाद वहां से गुजर और आस पास के ग्रामीणों ने पिपलौदी थाने में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपलौदी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ 7 एंबूलेस की मदद से घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना स्थल पर भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमना शुरू हो गई थी। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा उन्हें एंबूलेंसों में रखवाकर रवाना करवाने में मदद की अभी इस दुर्घटना में 13 लोगो की मौत होने की जानकारी है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।