jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक!

जहां आस्था के साथ दिखेगा भाईचारे का संगम, हंडिया में उर्स बनेगा हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल,,,

हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत सैय्यद हंडिया शाह भंडग रह. अलेह पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक इस वर्ष 13 एवं 14 मई 2026 को पूरे धार्मिक उल्लास और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के प्रथम दिन 13 मई को दोपहर 2 बजे कुरआन ख्वानी का कार्यक्रम रखा गया है। इसके पश्चात मगरिब की नमाज के बाद दरगाह शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। रात्रि 9 बजे महफिल-ए-शमा का आयोजन होगा, जिसमें सूफियाना कलाम, नात और तकरीरें पेश की जाएंगी, जिससे पूरा माहौल रूहानी रंग में रंग जाएगा।

- Install Android App -

दूसरे दिन 14 मई को सुबह फज्र की नमाज के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग प्रसादी ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देंगे।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 13 मई की सुबह 8 बजे थानेदार बाबा के स्थान से चादर का जुलूस ग्राम में निकाला जाएगा, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ दरगाह पहुंचेगा। इस जुलूस में विभिन्न समाजों के लोग शामिल होकर एकता की मिसाल पेश करेंगे।

उर्स के अवसर पर कानपुर से बाबा हसन मियां साहब की सरपरस्ती तथा बुरहानपुर से क़व्वाल युसुफ फराज चिश्ती की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स मुबारक को सफल बनाएं।