jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा, हंडिया : नर्मदा नदी में गंगा दशमी स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, एक की लाश पास में ही मिली, दूसरे की लाश एक किलोमीटर दूर मिली।!

हंडिया। रविवार को लाखो की संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने पूजा अर्चना करने गए। हंडिया नेमावर घाट के अलावा अन्य घाटों पर भी बहुत भीड़ थी। दोपहर को उचांन घाट पर दो युवक परिवार सहित गए थे। वही नर्मदा नदी में गहरे पानी में जाने से दोनो डूब गए। घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। एसडीईआरएफ टीम को शाम सात बजे सूचना दी गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद एसडीईआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने नर्मदा नदी में सर्चिंग की। काफी मशक्कत के बाद एक युवक की लाश मिली। एक किलोमीटर की दूरी पर अन्य युवक की लाश भी मिल गई। मृतक युवकों के नाम रोहित पिता जगदीश उम्र 17 वर्ष ,अनिल पिता भागीरथ उम्र 28 वर्ष ग्राम उचान नर्मदा नदी घाट से 1 किलोमीटर की दूरी पर एसडीईआरएफ टीम द्वारा डेड बॉडी निकाली  गई ।

- Install Android App -

रेस्क्यू टीम प्रभारी वाहन चालक भारमल यादव शैलेंद्र सिंह परमार दीपक राजपूत रूप सिंह मेहरा आशीष यादव की रही।

हंडिया पुलिस के प्रधान आरक्षक दीपक जाट ने बताया कि दोनो गंगा दशमी पर ऊचान नहाने गए थे । दोनो युवकों का पीएम सोमवार सुबह होगा।