jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

Abua Awas Yojana 2nd Round: झारखंड सरकार शुरू करेगी अब वह आवास योजना का दूसरा चरण यहां देखें पूरी जानकारी

Abua Awas Yojana 2nd Round: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई अबुआ आवास योजना के तहत दूसरे चरण को शुरू किया जा सकता है। आ रही जानकारी के अनुसार राज्य सरकार योजना के तहत वंचित महिलाओं के आवेदन फार्म जमा करने हेतु दूसरे चरण को शुरू करने का विचार कर रही है। योजना के अंतर्गत दूसरे चरण की शुरुआत होने पर वंचित महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर पक्का मकान प्राप्त कर सकती हैं।

अगर आप भी झारखंड की मूल निवासी महिला है और अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर पक्का मकान प्राप्त करने के बारे में सोच रही है, परंतु योजना के पहले चरण में आवेदन फार्म जमा नहीं कर सकी हैं, तो अब आप योजना के दूसरे चरण में अपने आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। बहुत ही जल्द झारखंड सरकार द्वारा योजना के दूसरे चरण को शुरू किया जा सकता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपके राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण से जुड़ी बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। किस प्रकार राज्य के मूल निवासी परिवार अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज एवं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता क्या है? सारी जानकारी जानने के लिए आज आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Abua Awas Yojana 2nd Round –

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान देने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर राज्य सरकार ने अपने राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं ऐसे परिवार जो कच्चे मकान में रहने को मजबूर है को आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से अबुआ आवास योजना को शुरू किया है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को पक्का मकान निर्माण हेतु 120000 रुपए प्रदान किए जाते हैं, इन पैसों के जरिए गरीब अपने लिए पक्के मकान का निर्माण कर सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत मेरी योजना मेरी सरकार मेरे द्वारा कार्यक्रम के तहत महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए हैं। राज्य की करीब 30 लाख महिलाओं ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है। पहले चरण में प्राप्त हुए आवेदन फॉर्म की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है और अब इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा दूसरे चरण को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

- Install Android App -

अबुआ आवास योजना दूसरे चरण के लिए पात्रता –

1. राज्य की मूल निवासी महिलाएं योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर सकती है।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाला परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
3. आवेदक परिवार द्वारा पहले से किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
4. आवेदक परिवार के पास योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

अबुआ आवास योजना आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज –

जैसे ही राज्य सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। राज्य के सभी पात्रता धारी नागरिक बताई जा रहे जरूरी दस्तावेज के माध्यम से अपने आवेदन फार्म को जमा कर सकते हैं।

1. आधार कार्ड
2. वोटर कार्ड
3. पैन कार्ड
4. बैंक पासबुक
5. मूल निवासी प्रमाण पत्र
6. राशन कार्ड
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. मोबाइल नंबर

अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

फिलहाल झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण को शुरू नहीं किया गया है। राज्य सरकार जैसे ही दूसरे चरण की शुरुआत करती है। आप मेरी योजना मेरी सरकार मेरे द्वारा कार्यक्रम के तहत आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।