हरदा : जिले के बेरोजगार युवाओं तथा पटाखा फैक्ट्री में प्रभावित हुए अग्नि पीड़ित परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला खण्डवा रोड़ स्थित शासकीय आईटीआई हरदा में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा 300 युवाओं की भर्ती प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर की जाएगी। मेले में शामिल होने के लिये न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई उत्तीर्ण है। मेले में 18 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा सम्मिलित हो सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन व पासपोर्ट साइज के 4 फोटो के साथ साक्षात्कार के लिये निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह सिलोटे के मोबाइल नम्बर 9424056828 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ब्रेकिंग
परशुराम सेना सदस्य आज भोपाल जाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल
बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते दो गिरफ्तार
खेती-किसानी: सोयाबीन में रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टी...
आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों से गूंज उठा महर्षि ज्ञानपीठ परिसर
कारागार में जन्मे कान्हा, वासुदेव ने पहुंचाया गोकुल, बच्चों ने दिखाई कृष्ण की लीलाएं
स्वामित्व अधिकार पंजीयन के लिए 10 पंचायतों में लगेंगे कैंप
Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क...
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श...
शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
