jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Delhi News: तमिलनाडु मे अवैध शराब से 56 लोगो की मौत भाजपा ने पुछा राहुल प्रियंका क्यू है चुप

मकडाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : अवैध शराब के सेवन से मरने वालो की संख्या 56 तक जा पहुची जिनमे से लगभग 32 लोग दलित समाज से है। मामले मे भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु के एक जिले कल्लाकुर्ची में अवैध शराब के सेवन से 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। अभी भी लगभग 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण मुद्दा है और मुझे आश्चर्य है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डीएमके और इंडिया गठबंधन के सभी लोग इस मुद्दे पर चुप हैं। 32 से ज्यादा दलित मारे जाते हैं, तो मैं इसे हत्या कहूंगा। यह मौत नहीं है।

भाजपा पीड़ित परिवारों को दे रही 1 लाख रुपए –

- Install Android App -

भाजपा के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा था कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 4 घंटों में कल्लाकुरिची में हमने सभी घरों का दौरा किया है। तमिलनाडु भाजपा प्रत्येक मृतक के परिवारों को 1 लाख रुपये जारी कर रही है।

सिवनी मालवा : युवती की अश्लील फोटो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार