jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा से कई छात्र नेता दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल !

हरदा, दिल्ली : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के पेपर लीक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसके खिलाफ देशभर के छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नीट परीक्षा को कैंसिल कर दोबारा आयोजित करने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दायर की गई है। दिल्ली सहित पूरे देश में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में हरदा से कई छात्र नेता दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। चौहान के साथ जिला उपाध्यक्ष कृष्णा बिश्नोई और एनएसयूआई सदस्य कार्तिक सोनकर भी उपस्थित थे।

- Install Android App -

चौहान ने कहा कि यह पेपर लीक देश के भविष्य के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एनटीए ने देश के बच्चों के साथ धोखा किया है, जिससे उनके सपने और भविष्य खतरे में पड़ गए हैं। चौहान ने कहा कि बिहार और गुजरात में भी पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है और धांधली को छुपाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र सरकार से स्वतंत्र जांच की मांग की है और यह भी कहा है कि यह जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लाखों-करोड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल है और कांग्रेस इन बच्चों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।  यह विरोध प्रदर्शन नीट परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखने की मांग के साथ किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।