jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 13 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण  लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा 33वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत ... प्रशासन का बड़ा अभियान: जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष हाईकोर्ट जज की अनोखी पहल: कार नहीं, साइकिल से पहुंचे अदालत; हर तरफ हो रही चर्चा पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं मटका लेकर उतरीं सड़क पर केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक

Harda, Timarni: विधानसभा सत्र में प्रश्न पूछने के लिए अतिथि शिक्षको की टीम मिली विधायक अभिजीत शाह से

सिराली : अपनी विभिन्न मांग को लेकर अतिथि शिक्षक विगत 15 वर्षों से परेशान है आज जिला कार्यकारिणी टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह से मिले और उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की हमारे नियमितीकरण के लिए 2 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणा की थी उसके आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं। और विगत मार्च और अप्रैल का वेतन भी प्राप्त नहीं हुआ है ।

विधायक जी आप विधानसभा में हमारी ओर से यह प्रश्न रखें कि क्या अतिथि शिक्षकों के बारे में कोई नीति बनी है और यदि नहीं तो क्यों नहीं और जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी उसके आदेश अभी तक क्यों जारी नहीं हुए हैं।

- Install Android App -

यह प्रश्न विधानसभा में आप हमारे संगठन के लिए रखें जिला अध्यक्ष सादिक खान ने बताया कि आज प्रतिनिधिमंडल विधायक अभिजीत शाह से मिले और उनसे अतिथियों की समस्या से अवगत कराया। विधायक अभिजीत ने आश्वासन दिया कि मैं तुम्हारा प्रश्न विधानसभा में उठाऊंगा और आपके हित की बात विधानसभा में करूंगा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चेतन प्रजापति मनीष पारे अशोक भैसारे राकेश चोरे राकेश महेश राजपूत अर्जुन राठौर और समस्त जिले की टीम उपस्थित रही उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद मालवी ने दी।

Mp Big News: आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी 121 की मौत, पढ़े पुरी खबर