jhankar
ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Harda Big news: सड़क दुर्घटना किसान की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, हुई मौत 

हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैड़ी में रविवार शाम को सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ग्राम बैड़ी निवासी राजेश पिता हरनारायण जाट (47) खेत पर बोनी के लिए गया था।

- Install Android App -

वापस घर लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बैड़ी और अजनास के बीच बनी नहर की पुलिया में जा गिरी। घटना में किसान के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट लगी हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल होने की सूचना परिजनों को दी। उसके बाद राजेश को गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। रविवार शाम को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

आज सोमवार को शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।