jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत हो रहा है।

मौसम केंद्र ने बताया कि यह सिस्टम गहरे अवदाब में बदलकर आज 27 जुलाई की दोपहर तक ओडिशा के पारादीप और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच तट से टकराएगा। इसके असर से एमपी में अगले 24-48 घंटे में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी।

कहां होगी तेज बारिश

भोपाल, इंदौर सहित राज्य के करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। खासकर पूर्वी और मध्य एमपी में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में जलभराव और निचले क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है।

नर्मदापुरम संभाग का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव होने से Narmadapuram संभाग में भी आज तेज बारिश हो सकती है।

कहां-कहां भारी बारिश के चांस हैं

- Install Android App -

1. नर्मदापुरम जिला  – नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर में मध्यम से भारी बारिश

2. बैतूल जिला – बैतूल, मुलताई, आठनेर, भीमपुर में तेज बारिश + कहीं-कहीं जलभराव

3. हरदा जिला – हरदा, टिमरनी, खिरकिया में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना बनी है।दोपहर बाद और रात में रुक-रुक कर तेज बौछारें हो सकती है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

नदी-नालों के किनारे न जाएं

बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें

खेतों में फसल की सुरक्षा के इंतजाम करें

मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर