jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana 2024: सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana 2024: सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया गया है, इन योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने एवं उनकी आर्थिक जरूरत को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसी प्रकार अब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। जिसकी जानकारी आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रदान करने वाले हैं।

अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको बताई जा रही सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा। जैसे की योजना के तहत आवेदन जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज क्या है? योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी क्या है?

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana 2024 –

विभिन्न राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। जिससे कि महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारा जा सके एवं उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सके। अलग-अलग राज्य सरकार जैसे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता राशि देने के उद्देश्य से योजनाओं की शुरुआत की गई,

इसी प्रकार अब हिमाचल सरकार ने भी अपने राज्य की महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि प्रदान करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को शुरू करने का निर्णय लिया।

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana के लिए जरूरी पात्रता –

- Install Android App -

1. हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करने के लिए आवेदक महिला राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
3. महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता एवं शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
4. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ होना जरूरी है।
5. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला पेंशन धारी नहीं होना चाहिए।

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana 2024 आवेदन हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज –

1. आधार कार्ड
2. वोटर कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. पैन कार्ड
5. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
6. आयु प्रमाण पत्र
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. मोबाइल नंबर

Indira Gandhi Pyari Behna Yojana मैं आवेदन कैसे करें ?

1. इस योजना में केवल ऑफलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने तहसील कार्यालय में जाना होगा।
2. यहां से आपको संबंधित अधिकारी से योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
3. इस आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
4. योजना में लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ संलग्न करने होंगे।
5. अब इस आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय जाकर जमा कर दीजिए।

इस प्रकार आप इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं और राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ ले सकते हैं।

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment: बहनों के लिए खुशखबरी, जारी होगी आवास योजना की पहली किस्त, देखे पूरी जानकारी