jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

पश्चिम बंगाल : ममता के बंगाल मे महिलाओ पर दिन दहाडे अत्याचार

पश्चिम बंगाल : प्रदेश TMC के नेताओ द्वारा अपराध की घटनाओ मे सन्लीप्तता देखी जाती है। एसे एक मामला सोशल मिडिया पर पर वायरल विडियो मे देखा जा रहा है। जो बेहद डरावना वीडियो है, जिसमें एक शख्स सड़क पर एक महिला को बुरी तरह से पीटता नजर आ रहा है। महिला सड़क पर गिरी हुई है और उसके चारों तरफ भीड़ मौजूद है लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आ रहा है। जिसे कई लेफ्ट और बीजेपी नेताओं ने शेयर किया है और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

असल में जानकारी के मुताबिक इस आरोपी की पहचान ताजेमुल नामक शख्स के रूप में हुई है, इसे स्थानीय लोग JCB नाम से बुलाते हैं. वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर का है. उन्होंने यह भी कहा है कि ताजेमुल टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान का करीबी है ।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स कई डंडों को एक साथ करके उस महिला और एक अन्य पुरुष की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है. हैरानी की बात है कि आसपास के लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं और उस महिला को कोई भी बचाने नहीं जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा कि देश को TMC द्वारा संचालित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर गांव में एक संदेशखाली है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं ।

- Install Android App -

अमित मालवीय ने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है. क्या ममता बनर्जी इस दानव के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या उसका बचाव करेंगी जैसे वे शेख शाहजहां का बचाव कर रही थीं. फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और ममता बनर्जी निशाने पर हैं. अभी तक ना तो टीएमसी और ना ही पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कोई बयान सामने आया है ।

Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में। खबर महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़े ।