jhankar
ब्रेकिंग
पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर नागौर में बारूद गोदाम में खौफनाक ब्लास्ट सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड: एक दिन में 3000 पार की तेजी, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख के ऊपर

Mp Big News: मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना फांसी पर लटके मिले 5 शव !

अलीराजपुर जिले में एक साथ पांच शव मिलने हड़कंप मच गया। यहां राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है। गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में रहने वाले राकेश उनकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और परिवार के अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने बताया कि राकेश के परिवार ने कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर संशय है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, जांच की जा रही है।

मालूम हो कि –

- Install Android App -

सामूहिक आत्महत्या का मामला आज से 5 साल पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सामने आया था। यहां 30 जून, 2018 को एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या की थी।परिवार के लोगों के शव एक ही कमरे में छत की जाल से लटके मिले थे। इसमें बुजुर्ग महिला और 3 बच्चे भी शामिल थे। आत्महत्या के मामले ने पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए थे।बाद में मामला अंधभक्ति से जुड़ा निकला था।

Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में। खबर महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़े ।