jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

हरदा : मंदिर में शिवलिंग को किया खंडित, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में!

हरदा : बीती रात टिमरनी थाने के ग्राम भोनखेड़ी में बलाही मोहल्ले में सार्वजनिक मंदिर में स्थापित शिवलिंग की मूर्ति को गांव के ही एक युवक ने खंडित कर दी।

ग्रामीणों का कहना है की युवक ग्राम कोटवार अमर पिता शिवनारायण है। जो शराब के नशे में था। उसे ग्रामीणों ने समझाया भी लेकिन वो नहीं माना। आरोपी युवक ने शिवलिंग को तोड़ा और नंदी का एक कान और एक सींग तोड़ दिया। सोमवार सुबह ग्राम पटवारी और टिमरनी थाना टी आई संजय चौकसे गांव पहुंचे। जहा मौके पर पंचनामा बनाकर आरोपी ग्राम कोटवार को हिरासत में लेकर टिमरनी थाने पहुंचे। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के विभागीय अधिकारी भी गांव पहुंचे। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। वही ग्राम पटवारी अभिषेक मिश्रा ने बताया की नई शिवलिंग की मूर्ति बुलवाई है। विधि विधान से पुनः स्थापित की जायेगी।

इनका कहना है।

- Install Android App -

घटना रात की थी । आरोपी युवक ग्राम कोटवार अमर के खिलाफ धारा 295 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

संजय चौकसे टी. आई.
टिमरनी थाना जिला हरदा

Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में। खबर महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़े ।