jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: भोपाल में कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष ओम पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष, आगामी कार्यप्रणाली पर हुई चर्चा 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में नर्मदापुरम संभाग की बैठक आयोजित की गई जिसमें हरदा से जिला अध्यक्ष ओम पटेल के साथ हरदा एवं टिमरनी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले में कांग्रेस की ग्राम पंचायत स्तर तक की कमेटिया निर्धारित की जाएगी जिससे कमेटी के सदस्य आमजनों को समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे साथ ही जीतू पटवारी ने बताया कि आगामी स्थानीय स्तर के चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी उन्हीं से चर्चा करने के पश्चात ही प्रत्याशी का चयन किया जाएगा साथ ही जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा बैठक में आगामी कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई ।

- Install Android App -

जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि संगठन हमेशा संघर्ष करने के लिए आमजनों किसानो के हितों की आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर हैं सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे । उक्त बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, गगन अग्रवाल, नागु पटेल, विनोद पटेल, सुरेंद्र बिश्नोई, रामदीन पटेल सहित शेंकी उपाध्याय, सचिन सेठ, कमल बास्ट, अनिल विश्नोई, सतीश जगनवार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ।

 

Harda News: जिला चिकित्सालय में कायाकल्प अभियान संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी