ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

Harda Big news: सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता: चोरी की 7 मोटर साइकिल जब्त 5 लोगो पर FIR दर्ज!

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में, थाना सिविल लाइन हरदा टी आई संतोष सिंह चौहान और उनकी टीम ने मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी अरबाज शाह (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 7 दोपहिया वाहन जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग पाँच लाख रुपये आंकी गई है।इस चोरी के मामले में चार लोगो को सह आरोपी भी बनाया गया।

घटना का विवरण:

दिनांक 15/08/2024 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, आरोपी 03 महीने पहले चोरी हुई काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल के साथ छीपानेर रोड पर फोर लेन ब्रिज के नीचे खड़ा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अरबाज शाह को गिरफ्तार किया। उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति, जो काले रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल के साथ था, की भी पहचान की गई पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की गई मोटर साइकिलों को बेचने के उद्देश्य से वहां मौजूद था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से अन्य चोरी की गई मोटर साइकिलों को भी जप्त किया।

 

जप्त किए गए वाहनों का विवरण निम्नानुसार है:।

1. बजाज पल्सर (एमपी 47 जेड सी 4748)

2. हीरो स्प्लेंडर (एमपी 47 एमएम 9922)

3. एचएफ डीलक्स (एमपी 04 क्यू जे 7878)

4. टीवीएस स्टार सिटी (एमपी 05 एमएस 0958)

- Install Android App -

5. सीटी 100 बजाज (एमपी 47 एमक 3468)

6. हीरो स्प्लेंडर (एमपी 47 बी 2702)

7 एमी 09 एमटी 1247

 

आरोपियों की पहचान:

मुख्य आरोपी: अरबाज शाह, निवासी नूरी मस्जिद के पास, मानपुरा, थाना सिविल लाइन हरदा।

सह आरोपी:

1. गोटू उर्फ रईश उर्फ आमीन, निवासी चकल्दी, थाना रेहंटी, जिला सीहोर। 2. असलम, निवासी चकल्दी, थाना रेहंटी, जिला सीहोर। 3. रफीक, निवासी चकल्दी, जिला सीहोर। 4. रतन सिंह, निवासी चकल्दी, जिला सीहोर।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्य:

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उप निरीक्षक मनोज दुबे, मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक सुभाष यदुवंशी, कुलदीप भदोरिया, राहुल वर्मा, प्रदीप मालवीय, उमेश पवार, सुनील शर्मा, आशीष स्वादीकर, सैनिक संतोष ओझा एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा