jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

MP BIG NEWS: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज का दावा, इलाज के नाम पर 70 हजार ठगे : ठगी करने वाला फर्जी बाबा इमरान खान दूसरी बार गिरफ्तार

अनिल उपाध्याय खातेगांव : खाते गांव: कैंसर का उपचार करके ठीक करने का दावा कर मरीजों से ठगी करने वाले ग्राम रायपुरा निवासी फर्जी बाबा को कन्नौद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले अमजद खान कुरैशी निवासी इस्लामपुरा सावदा रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र ने इस बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

फरियादी के अनुसार इमरान बाबा द्वारा कैंसर का आयुर्वेदिक इलाज करने की जानकारी मिलने के बाद वो परिजन के साथ उपचार के लिए आया था। यहां उसे 20 से 25 दिन तक भर्ती रख 3200-3200 रुपये के पांच इंजेक्शन लगाये, दवाइयां दी 28000 हजार रुपए ले लिए।

- Install Android App -

15 दिन के बाद फिर से बुलाया और 15 हजार रुपए ले लिए और 20 दिन की दवाइयां लिख दी लेकिन फायदा नहीं हुआ, 8-10 दिनों से खाना पीना भी बंद हो गया। मैंने इमरान बाबा से जाकर बोला कि फायदा नहीं हो रहा है, पैसे भी नहीं हैं तो उसने गाली गलौज कर धमकाया व भगा दिया। इमरान बाबा मुझसे 70000 रुपए ले चुका है। पुलिस ने आरोपित इमरान खान उर्फ इमरान बाबा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

कन्नौद टीआई तहजीब काजी ने बताया कि पूछताछ में उसके पास कोई डिग्री नही मिली। पता चला है कि वह झाड़फूंक कर पहले छोटी-मोटी बीमारियों फिर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करने लगा, इसके खिलाफ कई शिकायतें पूर्व में हो चुकी हैं। इसी प्रकार की ठगी करने के प्रकरण में वह जमानत पर है। इसी दौरान उसने फिर से अपराध किया है। पूर्व के प्रकरण में जमानत निरस्ती भी की जा रही है।


—–