jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

सीपीएम महासच‍िव सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन,  परिजन ने शव को एम्‍स में दान क‍िया

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । सीपीएम के महासच‍िव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर एम्‍स में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली।

आंध्र प्रदेश में पैदा हुए सीताराम येचुरी लंबे वक्‍त तक सीपीएम महासच‍िव रहे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्‍हें 19 अगस्‍त को एम्‍स में भर्ती कराया गया था. एम्स अस्पताल में दोपहर 1.03 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका पार्थिव शरीर फिलहाल एम्स में है।कामरेड येचुरी ने अपने पार्थिव शरीर को डोनेट करने की मंशा पहले ही साफ कर दी थी। इसल‍िए सीताराम येचुरी के परिवार ने उनका शव एम्‍स को दान कर दिया है।येचुरी के शव पर मेडिकल छात्र रिसर्च कर सकेंगे ।

- Install Android App -

सीताराम येचुरी को वामपंथी राजनीत‍ि का बड़ा चेहरा माना जाता रहा।जेएनयू छात्रसंघ के अध्‍यक्ष रहे सीताराम येचुरी आंध्र प्रदेश के मूल न‍िवासी थे।1975 में इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए. वे साल 2015 से सीपीएम के महासच‍िव रहे।येचुरी की स्‍कूली पढ़ाई हैदराबाद में हुई थी।

सीताराम येचुरी ने सीपीएम नेता हरकिशन सिंह सुरजीत की लीडरश‍िप में काम सीखा। ज‍िन्‍होंने गठबंधन युग की सरकारों में प्रमुख भूमिका निभाई. पहले वीपी सिंह की राष्ट्रीय मोर्चा सरकार के दौरान और फिर 1996-97 की संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान, दोनों ही सरकारों को सीपीआई (एम) ने बाहर से समर्थन दिया था।येचुरी की स्‍वीकार्यता ही थी क‍ि पहली बार वामपंथी दलों ने कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए सररकार का समर्थन क‍िया. नीत‍ियां बनाने में कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली सरकार पर अक्‍सर दबाव डाला.

यहां तक क‍ि भारत-अमेरिका परमाणु डील के मुद्दे पर भी जब बात अटकने लगी थी, तब येचुरी ने मोर्चा संभाला था।