jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

हजारों की संख्या में 13 सितंबर को किसान पहुँचेंगे हरदा मुख्यालय। जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतज़ाम 

हरदा । किसान अपने कृषि साधन संसाधनों के साथ इस रेली में आ रहे हैं और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। हर एक गांव से किसान अपने वाहनों के साथ अपनी जायज मांगों को पूरा करने इस आंदोलन में भाग ले रहा है। इसमें ट्रेक्टर, मोटरसाइकिल , बेलगाड़ी, घोड़े के साथ पटाखा बाजार में दोपहर 12 बजे सभी किसान इकठ्ठे होंगे । उसके बाद सभी लोग शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुचेंगे। किसानो की मांग सोयाबीन का दाम 6 हजार हो। शहर की यातायात सुरक्षा, व्यवस्था बनाने की जवाबदारी प्रशासन की है। किसानों के अनुसार उन्होंने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया।

- Install Android App -

किसानो को उनके हक अधिकार के लिए आज एकजुट होकर सड़को पर निकलना पड़ रहा। किसानो की मुख्य दो मांगे रहेगी। सोयाबीन का भाव 6 हजार और वर्तमान में जिन किसानों की सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि से खराब हो गई। उसका तत्काल सर्वे कराकर उनको बीमा राशि दी जाए। हरदा में कितने किसान आयेगे इसकी संख्या अभी बता नही सकते लेकिन पहली बार किसानो ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है। जिले के हर एक गांव से किसान अपने वाहन में तिरंगा झंडा लगाकर आयेगा। किसान संघर्ष मोर्चा के किसान नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन अपनी व्यवस्था बनाए। 7 दिन पहले उनको अवगत करा दिया था।

कलेक्टर का कहना है – 

 किसान रैली आंदोलन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए है। प्रशासन पूरी तरह चौकस रहेगा। ट्राफिक व्यवस्था के लिए पुलिस जवान हर जगह तैनात रहेंगे। रूट के हिसाब से सभी जगह बल तैनात रहेगा। 

-आदित्य सिंह कलेक्टर हरदा