jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

बीजेपी कार्यकर्ता का घर हुआ चोरी, मौके पर खाली प्लाट पुलिस थाने में की शिकायत , नही हुई कार्यवाही! 

उज्जैन, मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार है । उसके बाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओ को न्याय नहीं मिल रहा। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहा भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता का मकान उखाड़कर अज्ञात बदमाश लेकर चले गए। मौके पर खाली प्लाट है।  जिसकी शिकायत एक सप्ताह पहले की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

- Install Android App -

पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं। कहावत अब उल्टी साबित हो रही है। घटना यह है कि एक सप्ताह पुर्व सुनीता पति दिनेश मालवीय ने पुलिस थाना पंवासा जिला उज्जैन में रिपोर्ट दर्ज करवाने पंहुचे थे, कि चोर उनका घर उखाड़ ले गए। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय आवेदन लेकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गरीब बेघर परिवार न्याय के लिए आज पुलिस अधीक्षक उज्जैन के पास पंहुचे और घर चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई।

दिनेश ने बताया कि उनका घर मक्सी रोड नीमनवसा स्थित श्रीराम कॉलोनी में 450 वर्ग फिट पर ईट, पतरे व लकड़ी के दरवाजे का बना हुआ था। लेकिन अब वहां पर खाली प्लाट रह गया है। उन्होंने बताया की कुछ माह पूर्व से मेरा परिवार बापू नगर स्थित मेरे मम्मी-पपा के साथ रह रहे हैं। जिसके चलते चोरों ने घटना को अंजाम दिया। करीब एक लाख का समान ईट, पतरे व लकड़ी के दरवाजे सहित उखाड़ ले गए। पुलिस थाना पंवासा ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की आवेदन लिया था। जिसपर कोई कारवाई नहीं हुई है। चोरों को पकड़ने के लिए आज पुलिस अधीक्षक महोदय को आवेदन दिया। साहब ने चोरों को पकडने का आश्वासन दिया है। इधर मालूम हो कि दिनेश भाजपा पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है।