हरदा: जिले की हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बागरुल मे घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की पानी की बाल्टी मे डूबने से मौत हो गई।
हंडिया पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम बागरुल में घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम नेहा पिता अर्जुन उइके पानी से भरी बाल्टी मे डूब गई जिसे उसके पिता अर्जुन तत्काल हंडिया के सामूहिक स्वास्थ्य ले गया।
जहा डॉक्टर ने उसका स्वास्थ्य परिक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को हरदा जिला अस्पताल लाया गया जहा शव का आज शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।