हंडिया,: सर्व सेन समाज हंडिया के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम हंडिया थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सामाजिक बंधुओ ने बताया कि 5 दिन पूर्व थाना छीपाबड़ थाना क्षेत्र में सेन समाज की बेटी जो महज 5 वर्ष की है।उसके साथ आरोपी द्वारा चॉकलेट कुरकुरे आदि का लालच देकर बच्ची को एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और घायल अवस्था में घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया।
जो आज दिनांक तक पुलिस की हिरासत में नहीं आ पाया।इसके कारण सेन समाज निवेदन करता है। कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर फार्स्ट ट्रेक कोर्ट विशेष न्यायालय में मुकदमा चलाकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए
यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो संपूर्ण सेन समाज उग्र आंदोलन चक्का जाम धरना प्रदर्शन आदि करेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
Big breaking news हरदा: की ये खबरे भी देखे।